केरल के त्रिशूर जिले में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के स्वागत की तैयारियों के बीच कांग्रेस के जिला कार्यालय के भगवा रंग में रंगे होने के कारण पार्टी नेतृत्व को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। यह सब ऐसे समय में हुआ जब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के जरिए राज्य में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ‘विभाजनकारी राजनीति’ के खिलाफ प्रचार कर रहे हैं।

जिला कांग्रेस समिति (DCC) ने यात्रा के त्रिशूर जिले में पहुंचने से पूर्व पार्टी के जिला मुख्यालय को नया रूप देने की योजना बनाते हुए इमारत को तिरंगे के रंग में रंगने का निर्देश दिया था। जबकि, मजदूरों ने गलती से भगवा और हरे रंगों को अधिक प्रमुखता दी। बीजेपी के झंडे में भगवा और हरा रंग है। भारत जोड़ो यात्रा का आज आठवां दिन है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स लेने लगे चुटकी

पुताई के बाद ऑफिस को देखने के बाद ऐसा लग रहा था जैसे वह कांग्रेस नहीं, बीजेपी का कार्यालय है। जब बिल्डिंग की पुताई हो गई तो स्थानीय लोगों का ध्यान इस चूक पर गया। तक तक पार्टी कार्यालय की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई थीं। कई लोग इसकी चुटकी लेने लगे। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व को शर्मिंदगी उठानी पड़ी।

2022-09-14 16:04:39
महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव का आ गया सबसे ताजा सर्वे, जानिए किसे मिल रहीं कितनी सीटें?
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *