केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बोर्ड परीक्षा 2026 से जुड़े कई महत्वपूर्ण सवालों पर स्थिति साफ की है। सीबीएसई के कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन संजयम भारद्वाज ने प्रैक्टिकल परीक्षा, इम्प्रूवमेंट, इंटरनल असेसमेंट और पासिंग क्राइटेरिया को लेकर छात्रों और अभिभावकों के सवालों के जवाब दिए हैं, जिसकी कंप्लीट डिटेल छात्र और अभिभावक यहां पढ़ सकते हैं।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई के अनुसार आमतौर पर छात्र प्रैक्टिकल परीक्षा मिस नहीं करते क्योंकि बोर्ड का ऑनलाइन सिस्टम इस तरह बनाया गया है कि स्कूल आवश्यकता पड़ने पर परीक्षा री-शेड्यूल कर सकता है। इसके बाद भी यदि छात्र अनुपस्थित रहता है तो स्कूल उसे अनुपस्थित मार्क कर सकता है और ऐसे मामलों में आगे की कार्रवाई स्कूल द्वारा बोर्ड की अनुमति से की जाती है।

कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन संयंम संयम भारद्वाज ने स्पष्ट किया कि, सीबीएसई कक्षा 10 और 12 दोनों में प्रैक्टिकल के अंकों में सुधार का कोई प्रावधान नहीं है। अंकों में सुधार की अनुमित केवल थ्योरी पेपर के अंकों के लिए है। इसका अर्थ है कि यदि छात्र इम्प्रूवमेंट एग्जाम देता है, तो वह सिर्फ थ्योरी के अंक बेहतर कर सकता है, प्रैक्टिकल के नहीं।

कक्षा 10 का इंटरनल असेसमेंट पूरे सत्र में निरंतर चलता है और सत्र के अंत में स्कूल छात्रों के प्रदर्शन को सीबीएसई पोर्टल पर अपलोड करते हैं और यह अपलोडिंग प्रक्रिया 1 जनवरी से मिड-फरवरी तक चलती है।

कक्षा 12 की प्रैक्टिकल परीक्षा सत्र समाप्त होने के बाद आयोजित होती है, जिसमें समर-बाउंड स्कूलों में प्रैक्टिकल 1 जनवरी से मिड-फरवरी और विंटर-बाउंड स्कूलों में प्रैक्टिकल 1 नवंबर से मिड-दिसंबर तक आयोजित होते हैं।

हां, कक्षा 10 (2025-26) में इंटरनल असेसमेंट के लिए नोटबुक सबमिशन महत्वपूर्ण है क्योंकि 5 अंक प्रैक्टिकल/लैब वर्क के होते हैं। सीबीएसई का यह मूल्यांकन पूरे साल चलता है।

सिलेबस में दिए गए सभी प्रैक्टिकल कार्य पूरे करना अनिवार्य है, इसलिए छात्रों को अपनी नोटबुक और रिकॉर्ड नियमित रूप से अपडेट रखना चाहिए।

सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड एग्जाम 2026 में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कुल मिलाकर (थ्योरी + प्रैक्टिकल/इंटरनल असेसमेंट) 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है।

सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड एग्जाम 2026 में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में थ्योरी में 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं और जिन विषयों में प्रैक्टिकल है, उनमें थ्योरी में 33 प्रतिशत और प्रैक्टिकल में 33 प्रतिशत यानी कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *