लखनऊ, 25 अगस्त। सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा आज सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम में आयोजित ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह’ में विद्यालय के 30 छात्रों को 31 लाख रूपये के नगद पुरस्कार से सार्वजनिक तौर पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया। इन मेधावियों में सी.एम.एस. छात्रा कनिष्का मित्तल को 2 लाख रूपये के नगद पुरस्कार से नवाजा गया, जिन्होंने आई.सी.एस.ई. बोर्ड परीक्षा-2022 में 99.80 प्रतिशत अंकों के साथ पूरे देश में प्रथम नेशनल रैंक अर्जित की है। इसके अलावा, 99 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले 29 छात्रों को एक-एक लाख रूपये के नगद पुरस्कार से पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया। इस प्रकार कुल 30 छात्रों को मेयर संयुक्ता भाटिया ने 31 लाख रूपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया। इस भव्य समारोह में 95.85 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप करने वाली सी.एम.एस. महानगर कैम्पस की छात्रा अनन्या संघी को विशेष रूप से पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर इन सभी छात्रों की माताजी को फलों व फूलों से तौलकर जबकि पिताजी व टीचर गार्जियन को शाल ओढ़ाकर सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया गया।
समारोह का शुभारम्भ मेयर श्रीमती संयुक्ता भाटिया द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर श्रीमती भाटिया ने कहा कि भारत युवाओं का देश है और युवा पीढ़ी ज्ञान, चरित्र व संस्कार से ही हमारा देश आगे बढ़ेगा। मुझे प्रसन्नता है कि सी.एम.एस. के शिक्षक छात्रों की क्षमता व प्रतिभा को तराशकर समाज का आदर्श नागरिक बना रहे हैं। इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी , संस्थापिका-निदेशिका डा. (श्रीमती) भारती गाँधी एवं सी.एम.एस. की सुपीरियर प्रिन्सिपल व हेड, क्वालिटी अश्योरेन्स डिपार्टमेन्ट सुश्री सुष्मिता घोष ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
2022-08-25 13:37:33Prakhyati Gupta of CMS wins first prize in Collage-Making Competition
