आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ पदयात्रा करने जा रही है। सांसद और आप नेता संजय सिंह ने 28 अगस्त को प्रदेश के सभी जिलों में पदयात्रा का आयोजन करने की घोषणा की है। संजय सिंह का ने केंद्र सरकार पर 15 लाख करोड़ रुपये के गबन आरोप लगाया है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सोमवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वे खुद अंबेडकरनगर जिले में पदयात्रा के कार्यक्रम का आह्वान करेंगे। पार्टी के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि यह पदयात्रा केंद्र सरकार के भ्रष्टाचार के अलावा महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ भी होगी।
2022-08-22 16:46:35सजा भी कम और जेल हुई तो भी मिल जाएगी बेल, बृजभूषण पर लगी हैं कौन सी धाराएं
