लखनऊ, 19 अगस्त। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) के कक्षा-6 की प्रतिभाशाली छात्रा अग्रिमा कौशल ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कविता लेखन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्था साहित्य आराधन साहित्यिक-साँस्कृतिक संस्था के तत्वावधान में आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में देश भर के प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी रचनात्मक सोच व लेखन प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर कैम्पस की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने विश्वव्यापी मानवतावादी दृष्टिकोण का शानदार प्रदर्शन कर प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया। प्रतियोगिता के आयोजकों ने अग्रिमा की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए मेडल, प्रशस्ति पत्र व एक हजार रूपये के नगद पुरस्कार से पुरष्कृत कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी को अग्रिमा को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

            सी.एम.एस. सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने के साथ ही जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करता रहता है। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वर्ल्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है। ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके।

2022-08-19 14:08:28 https://wisdomindia.news/?p=5036
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *