बॉलीवुड स्टार्स की जिंदगी बहुत आकर्षक लग सकती है, लेकिन इसकी उन्हें एक बड़ी कीमत भी चुकानी पड़ती है। शाहरुख-सलमान और अक्षय कुमार जैसे स्टार्स की जिंदगी उतनी आसान नहीं रह जाती जैसी एक आम आदमी की होती है। वो यूं ही अपनी मर्जी से कहीं भी, कभी भी घूम नहीं सकते। हर वक्त चारो तरफ एक सिक्योरिटी घेरा होता है जो इस बात की तसल्ली करता है कि वो सुरक्षित हों। अक्षय कुमार ने एक हालिया इंटरव्यू में बताया कि ऐसी कौन सी मिडिल क्लास आदत है जिसे वो आज बहुत मिस करते हैं।

अक्षय कुमार ने एक मिडिल क्लास परिवार से निकलकर सुपरस्टार बनने तक का सफर तय किया है। उन्होंने वो दौर भी देखा है जब उनके लिए महीने का खर्च निकालना भी चुनौती हुआ करता था, साथ ही आज वो वक्त भी देख रहे हैं जब वो करोड़ों के मालिक हैं। अक्षय कुमार से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि उनके मिडिल क्लास वाले वक्त की वो कौन सी चीज है जिसे वो आज बहुत मिस करते हैं, क्या वो उनकी स्ट्रीट फूड खाना है, या फिर मार्केट में यूं ही जाकर कोई शॉपिंग करना है?

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *