भारत के विभाजन के दर्द को याद करने के लिए भारतीय जनता पार्टी रविवार को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाने के लिए देश भर में मौन जुलूस का आयोजन करेगी। इसी कड़ी में भाजपा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर मौन मार्च निकालेगी, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा भाजपा ने देशभर में प्रदर्शनियों का आयोजन करने की योजना बनाई है।

जेपी नड्डा जंतर-मंतर से करेंगे शुरुआत
दरअसल, स्वतंत्रता मिलने से ठीक पहले यानी आज के दिन भारत का बंटवारा हो गया था। इसी की याद में भाजपा देशभर में मौन जुलूस निकालने जा रही है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज शाम पांच बदे दिल्ली के जंतर मंतर से विभाजन विभीषिका दिवस को मनाने की शुरुआत करेंगे और मौन जुलूस में शामिल होंगे। भाजपा नेता और कार्यकर्ता देश के सभी जिलों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर मौन जुलूस निकालेंगे और भारत के बंटवारे के दौर की विभिषिका को याद करेंगे।

भाजपा ने छह सदस्यीय समिति बनाई है
न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा द्वारा देश भर में इस विचार के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए छह सदस्यीय समिति बनाई गई है, जिसमें राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन, नरेंद्र राणा, अनिर्बान गांगुली, प्रीति गांधी और शक्ति सिंह शामिल हैं। एएनआई से बात करते हुए दुष्यंत गौतम ने कहा कि पार्टी उन लोगों के परिवारों से मिलेगी, जिन्होंने 1947 में विभाजन के दर्द को झेला था।

2022-08-14 18:13:59
Screenshot_4-5
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *