लखनऊ : भारत माता की जय का जयघोष करते सड़कों पर निकले तो वातावरण देश भक्ति से सराबोर हो गया। मुख्य मार्ग ही नहीं गली-मोहल्ले भी देशभक्ति से ओतप्रोत नजर आए। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देशभर में चलाए जा रहे अभियान के तहत लखनऊ जनविकास महासभा के नेतृत्व में जानकीपुरम विस्तार में निकली तिरंगा यात्रा निकली गई जिसमे निवासियों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा लिया। आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव के उपलक्ष में लखनऊ जनविकास महासभा जानकीपुरम विस्तार लखनऊ के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन जानकीपुरम विस्तार निवासियों के सहभागिता के साथ दिनांक 13 अगस्त 2022 को प्रातः काल 6:00 बजे किया गया। हाथों में तिरंगा, भारत माताकी जयघोष के साथ युवा देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए। सर्वप्रथम रैली में आए हुए सभी सम्मानित साथियों को मंडलायुक्त श्रीमती रोशन जैकब के कुशल नेतृत्व एवं उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी के मार्गदर्शन में, लखनऊ विकास प्राधिकरण, परिवर्तन जोन 5 के विशेष कार्या धिकारी श्री राम शंकर जी की देखरेख में एवं अधिशासी अभियंता श्री के के बंसला के साथ ही साथ अवर अभियंता श्री राजीव श्रीवास्तव की टीम द्वारा चल रहे तिरंगा का वितरण, तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होने वाले सभी सम्मानित सदस्यों को किया गया। जिसके पश्चात यह तिरंगा यात्रा डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय जानकीपुरम विस्तार कैंपस के सामने से प्रारंभ होकर विभिन्न सेक्टरों से गुजरते हुए जानकीपुरम विस्तार भवानी बाजार गोल चौराहे पर संपन्न हुई। इस दौरान लखनऊ जन विकास महासभा के अध्यक्ष श्री एस के बाजपेयी द्वारा अपने देश के शहीदों के बारे में उनके बलिदान को याद किया गया तथा तिरंगा यात्रा रैली में आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया एवं धन्यवाद देने के पश्चात रैली को समाप्त करने की घोषणा के साथ ही साथ घर घर तिरंगा लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। इस यात्रा में लखनऊ जन विकास महासभा के संरक्षक डॉ अगम दयाल अध्यक्ष श्री एस के बाजपेई, संस्थापक संयोजक पंकज कुमार, उपाध्यक्ष एस के तिवारी, महामंत्री राम तिवारी, कोषाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता एव लखनऊ जनविकास महासभा योग् प्रकोष्ठ के योग गुरु श्री विमल सिन्हा, सह योग गुरु श्री विजय कांत श्रीवास्तव, वरिष्ठ योग गुरु श्री कपिल गुप्ता एवं श्रीमती प्रेमा भारती तथा अन्य योग साधक श्री अरविंद कुमार गुप्ता, श्रीमती पियूष गुप्ता, श्री आर पी गुप्ता, श्री आर पी गौतम, डॉ मधुसूदन यादव, एवं उनकी पत्नी श्रीमती मधुसूदन यादव, श्रीमती ममता श्रीवास्तव, श्रीमती बिंद्रा, श्रीमती सावित्री देवी तिवारी तथा सेक्टर 3 जानकीपुरम विस्तार कल्याण समिति के कोषाध्यक्ष श्री एस एस शुक्ला एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री आदर्श श्रीवास्तव तथा वरिष्ठ सदस्य श्री अजय मौर्या के साथ ही साथ बड़ी संख्या में जानकीपुरम विस्तार निवासी के गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे ।

2022-08-13 16:54:18 https://wisdomindia.news/?p=4782
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *