दुधवा टाइगर रिजर्व में विश्व हाथी दिवस पर दुधवा के पालतू हाथियों के बीच मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इसके साथ ही हाथियों को दावत भी दी गई जिसमें उन्हें बेहतरीन आहार परोसे गए। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों में प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया विजेता प्रतिभागियों को 15 अगस्त के दिन पार्क प्रशासन सम्मानित करेगा। कार्यक्रम का आयोजन डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के सौजन्य से हुआ।शुक्रवार को दुधवा टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर पीके पांडे की अध्यक्षता में विश्व हाथी दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की ओर से हुआ। कार्यक्रम में दुधवा के सभी पालतू हाथियों को मनमोहक ढंग से सजाया गया था। इसके बाद हाथियों के बीच मैराथन दौड़ कराई गई। विश्व हाथी दिवस पर मौजूद बच्चों को दुधवा के डीडी पीके पांडे, वार्डन एसके अमरेश, बेलराया के वार्डन प्रदीप तिवारी व डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के चंदन मिश्रा ने संबोधित किया। विश्व हाथी दिवस पर दुधवा टाइगर रिजर्व के पालतू हाथियों को पार्क प्रशासन की तरफ से भव्य दावत दी गई। भोज में हाथियों के पसंद की वस्तुएं रखी गई थी। जिसमें गन्ना, गुण, सेव, लौकी ,कद्दू ,अन्नास, तरबूज, केला आदि शामिल था। हाथियों ने छक कर दावत उड़ाई। हाथियों के दावत में उनके पसंदीदा भोजन को परोसा गया था जिसको हाथियों ने बड़े चाव से खाया।

2022-08-12 17:24:30
इंग्लैण्ड, जर्मनी एवं अमेरिका के पाँच विश्वविद्यालयों में सी.एम.एस. छात्रा का चयन
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *