बिहार में आठवीं बार नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। नीतीश हालांकि प्रदेश के मुखिया हैं और तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम लेकिन, सर्वे में बिहार की जनता मुख्यमंत्री के रूप में तेजस्वी यादव को ज्यादा पसंद करती है। सी वोटर सर्वे के मुताबिक, तेजस्वी यादव ने अपने चाचा नीतीश कुमार से बाजी मारी है। सर्वे में 43 फीसदी लोग तेजस्वी यादव को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। आइए जानते हैं कि नीतीश को बिहार की जनता कितने नंबर दे रही है. आजतक चैनल के मुताबिक, सी वोटर सर्वे ने बिहार के पसंदीदा मुख्यमंत्रियों में तेजस्वी यादव को सबसे ज्यादा पसंद किया है। जबकि नीतीश कुमार को दूसरे नंबर पर पसंद किया है। सर्वे के अनुसार, बिहार में 43 फीसदी लोगों ने तेजस्वी यादव को बतौर सीएम देखना चाहते हैं। जबकि 24 फीसदी लोग नीतीश कुमार को सीएम के रूप में पसंद करते हैं। वहीं, 19 फीसदी लोग बिहार के सीएम के तौर पर भाजपा नेता को पसंद करते हैं।
युवाओं में तेजस्वी लोकप्रिय
सी वोटर सर्वे के अनुसार, युवाओं में तेजस्वी यादव ज्यादा लोकप्रिय हैं। युवाओं में पुरुष और महिलाएं दोनों तेजस्वी यादव को बिहार के सीएम के रूप में देखना चाहते हैं। जबकि नीतीश कुमार को तेजस्वी के मुकाबले ज्यादा पसंद नहीं करते।

2022-08-10 16:15:13 https://wisdomindia.news/?p=4667
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *