ओडिशा की सत्ताधारी बीजू जनता दल (बीजद) इस समय बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम से काफी खुश नजर आ रही है। बीजद के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि बिहार में भाजपा-जद (यू) गठबंधन का पतन उनकी पार्टी के लिए एक वरदान साबित हो सकता है। ये बयानबाजी ऐसे समय में हो रही है जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हाल ही में ओडिशा का दौरा कर वापस लौटे हैं। शाह ने 2024 के विधानसभा चुनावों में ओडिशा में भाजपा की सरकार बनाने का दावा किया था। अमित शाह दो साल के बाद सोमवार को ओडिशा दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी 2024 के विधानसभा चुनावों में सरकार बनाएगी। शाह ने कहा कि भाजपा को अकसर हिंदी भाषी क्षेत्र की राजनीतिक पार्टी के तौर पर उल्लेख किया जाता था, लेकिन उसने पूर्वोत्तर राज्यों, गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र में सरकार बनाई है। उन्होंने कहा, ‘‘हम ओडिशा में भी अगली सरकार बनाएंगे।’’ शाह ने कहा कि भाजपा ने अब सरकार बनाकर 19 राज्यों में अपने पदचिन्हों का विस्तार किया है। आज उत्तर पूर्व के सभी राज्यों में जीत हासिल की है। गुजरात भी एक हिंदी भाषी राज्य नहीं है, कर्नाटक, महाराष्ट्र में भाजपा की सरकारें हैं। जल्द ही ओडिशा में भी भाजपा सरकार होगी।” अमित शाह किताब ‘‘मोदी@20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ के उड़िया संस्करण के विमोचन कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

2022-08-09 16:55:44
Screenshot_7
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *