लखनऊ, 4 अगस्त। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) के दो मेधावी छात्रों आर्यमा शुक्ला एवं अर्णव पाण्डेय ने सिल्वर जोन फाउण्डेशन, नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित इण्टरनेशनल स्मार्ट किड जनरल नॉलेज ओलम्पियाड में गोल्ड मेडल अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इन मेधावी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। स्मार्ट किड जी.के. ओलम्पियाड में भारत समेत कई देशों के छात्रों ने प्रतिभाग किया एवं कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इन प्रतिभाशाली छात्रों ने विभिन्न विषयों के उत्कृष्ट ज्ञान, देश-दुनिया की नवीनतम जानकारियों, तार्किक क्षमता एवं मेधात्व का शानदार उदाहरण प्रस्तुत करते हुए गोल्ड मेडल अर्जित कर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि हेतु सी.एम.एस. छात्रों को मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

            सी.एम.एस. सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने एवं जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करता रहता है, जिसके फलस्वरूप सी.एम.एस. के मेधावी छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अधिकाधिक पुरस्कार अर्जित कर प्रदेश व देश का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं।

2022-08-04 13:03:55
Screenshot_3
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *