प्रयागराज के नैनी कोतवाली क्षेत्र के अरैल घाट पर युमना किनारे बाइक खड़ी करके दो व्यक्तियों के शराब और सिगरेट पीने के बाद स्नान करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में यमुना किनारे दो व्यक्ति बाइक खड़ी करके युमना में स्नान करते हैं। स्नान के बाद बाहर आते हैं और अपनी बाइक सीट पर दोनों शराब का पैग बनाकर पीते दिखाई दे रहे हैं।शराब पीने के बाद दोनों सिगरेट जलाते हैं और फिर स्नान करने चले जाते हैं। यह देखकर लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन उनपर कोई असर नहीं दिखाई दिया। इसी बीच एक श्रद्धालु ने उनके इस करतूत की वीडियो बना ली और उसे वायरल कर दिया। जहां दोनों बाइक लगाकर शराब पीते दिखाई दे रहे हैं। वहीं कुछ लोग नहाते भी दिखाई दे रहे साथ ही वहीं तीर्थ पुरोहित भी मौजूद थे।वीडियो वायरल होने के बाद लोगों मे काफी आक्रोश है और लोग वीडियो में दिख रहे लोगों और बाइक की पहचान कर उनपर कार्रवाई की मांग की है।

2022-07-06 15:47:53 https://wisdomindia.news/?p=3311
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *