दिल्ली में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के कुछ दिनों बाद आतिशी को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। दिल्ली पुलिस ने उनके काफिले में एक पायलट सहित सुरक्षा कवर मुहैया कराया है।

प्रोटोकॉल के तहत दिल्ली के मुख्यमंत्री को गृह मंत्रालय के निर्देश पर ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा दी जाती है। दिल्ली पुलिस ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति के लिए पालियों में 22 सुरक्षाकर्मी तैनात करती है। ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा में निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ), ‘एस्कॉर्ट’ और सशस्त्र सुरक्षा कर्मी भी शामिल होते हैं। एक पुलिस सूत्र ने कहा कि खतरे के आकलन के बाद गृह मंत्रालय के निर्देश पर केंद्रीय एजेंसियों द्वारा आगे भी उनकी सुरक्षा की समीक्षा की जा सकती है।

बता दें कि अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद छोड़ने की घोषणा के बाद 17 सितंबर को विधायक दल की बैठक में आतिशी को नया नेता चुना गया था। आतिशी ने 21 सितंबर को दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन के अलावा कैबिनेट के नए चेहरे के रूप में सुल्तानपुर माजरा के विधायक मुकेश कुमार अहावलत ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली थी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *