लखनऊ, 30 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम में आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ ‘शिक्षक-छात्र स्वागत समारोह’आयोजित हुआ। इस भव्य समारोह में सी.एम.एस. शिक्षकों के साथ ही विद्यालय के पूर्व व वर्तमान मेधावी छात्रों को सार्वजनिक तौर पर सम्मानित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि  सुश्री संयुक्ता भाटिया, मेयर, लखनऊ ने इस वर्ष आई.ए.एस. में चयनित सी.एम.एस. 7 मेधावी छात्रों यशार्थ शेखर, कृतिका शुक्ला, तरूण कुमार शुक्ला, अनुजा त्रिवेदी, तुषार आनंद, आयुष कुमार शिहारे एवं स्पर्श वर्मा की माताजी को फलों व फूलों से तौलकर सम्मानित किया।

                इससे पहले, मुख्य अतिथि सुश्री संयुक्ता भाटिया, मेयर, लखनऊ ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत् उदघाटन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में सुश्री भाटिया ने कहा कि सी.एम.एस. शिक्षक छात्रों का सर्वांगीण विकास कर रहे हैं। इस एक वर्ष में सी.एम.एस. शिक्षकों ने सात आई.ए.एस. अधिकारी देश को देकर लखनऊ का नाम पूरे देश में रोशन किया है। बच्चे देश का भविष्य हैं और शिक्षक ही उन्हें महान इन्सान बनाकर देश का भविष्य संवारते हैं।        

          इस अवसर पर  सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. शिक्षकों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सी.एम.एस. शिक्षकों की अतुलनीय मेहनत व लगन का ही यह परिणाम है कि विद्यालय के छात्र आज देश में ही नहीं अपितु सारे विश्व में विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी, सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन एवं सी.एम.एस. के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफीसर श्री रोशन गाँधी ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किये जबकि सी.एम.एस. की सुपीरियर प्रिन्सिपल एवं क्वालिटी अश्योरेन्स व इनोवेशन विभाग की हेड सुश्री सुस्मिता घोष ने सभी का हार्दिक स्वागत व आभार व्यक्त किया।

2022-06-30 14:14:28
बहुमुखी व बाल सुलभ प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन किया छात्रों ने
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *