झांसी!
आज दिनांक 13.03.2024 को विकास भवन सभागार, झाँसी में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए गोष्ठी का आयोजन संपन्न हुआ। भारत सरकार द्वारा ट्रांसजेंडर के लिए चलाई जा रही स्माइल योजना के बारे में जानकारी दी गयी। ट्रांसजेंडर समुदाय के ट्रांसजेंडर सर्टिफिकेट पर चर्चा हुई। ट्रांसजेंडर समुदाय के व्यक्तियो को ट्रांसजेंडर सर्टिफिकेट किये गए। किन्नर शक्ति फाउंडेशन अध्यक्ष एवं जिला स्तरीय ट्रांसजेंडर सुरक्षा प्रकोष्ट सदस्य शुभम गौतम द्वारा ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए शीघ्र सार्वजनिक स्थानों पर यूनिसेक्स शौचालय एवं सरकारी अस्पताल में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए समर्पित ट्रांसजेंडर वार्ड एवं दवाई काउंटर शीघ्र बनाये जाने की मांग की है।
ट्रांसजेंडर आयेशा किन्नर द्वारा कहा गया की ट्रांसजेंडर के लिए शीघ्र हेल्पलाइन नंबर जारी किये जाये एवं सरकार द्वारा चलायी योजनाओ के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाये जिससे अधिक से अधिक ट्रांसजेंडर समुदाय व्यक्तियों को लाभ मिल सके । जिला स्तरीय ट्रांसजेंडर समिति सदस्य रेशमा किन्नर द्वारा कहा गया की ट्रांसजेंडर ट्रांसजेंडर प्रमाण पत्र एवं आई डी कार्ड अधिनियम के तहत समय से जारी किये जाये एवं ट्रांसजेंडर सुरक्षा सेल शीघ्र स्थापित की जाये जिससे ट्रांसजेंडर समुदाय की समस्या सुरक्षा प्रकोष्ट द्वारा शीघ्र समाधान किया जाये।इस मौके पर किन्नर शक्ति फाउंडेशन के अध्यक्ष शुभम गौतम, रेशमा किन्नर ,आयेशा किन्नर उपनिदेशक समाज कल्याण ,जिला प्रोबेशन अधिकारी ,जिला कार्यक्रम अधिकारी ,बाल विकास परियोजना अधिकारी (मऊरानीपुर ,बंगरा ,बामोर,झाँसी शहर,प्रदीप पटेल आदि लोग उपस्थित रहे