Gorakhpur News: राजीव दत्त पाण्डेय गोरखपुर। किसानों, खेत मजदूरों, महिला किसानों, ग्रामीण युवाओं और पशुपालकों की समस्याओं और मांगों को जानने के लिए कांग्रेस की किसान अधिकार यात्रा 14 अक्तूबर को खजनी विधानसभा क्षेत्र में निकाली जाएगी। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस (पूर्वी जोन) की ओर से आयोजित यात्रा बारीगांव के शिव मंदिर से शुरू होकर करीब 20 गांवों से होते हुए दुधरा चौराहा के रास्ते महदेवा बाजार पहुंचेगी। इस दौरान किसान कांग्रेस के पदाधिकारी ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं और अधिकारों से जुड़े मुद्दे सुनेंगे।यात्रा के संयोजक जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष यूपी पीसीसी सदस्य प्रभारी किसान कांग्रेस (पूर्वी जोन) डॉ. वीएस सिंह ने बताया कि यात्रा में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी, फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी, अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी अखिलेश शुक्ला, किसान कांग्रेस पूर्वी जोन के अध्यक्ष रामअधार जोजफ और पीसीसी कोऑर्डिनेटर डॉ. एखलाक अहमद शामिल होंगे।

यात्रा के स्वागत की जिम्मेदारी पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष सुरसरि प्रसाद मिश्रा, पूर्व जिला कांग्रेस महामंत्री पारस चंद, पूर्व खजनी विधानसभा अध्यक्ष राकेश चंद पांडेय, किसान कांग्रेस के प्रिंस शर्मा और पूर्व प्रधान अमलेंदु पांडेय को दी गई है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *