कानपुर का एक ऐसा हत्याकांड जिसे सुलझाने में पुलिस को जो बातें पता चलीं वो काफी हैरान कर देने वाली थीं। कानपुर के दवा कोरोबारी की हत्या के पहले घर के ही एक शख्स ने गूगल पर सर्च कि, ‘किसी आदमी को कैसे मारें, जिससे हत्या नहीं आत्महत्या लगे’ और जब कारोबारी की हत्या हो रही थी कि घर के लोग पार्टी कर रहे थे। इस हत्याकांड के पीछे की जो बड़ी वहज निकलकर सामने आई, वो घर के ही एक शख्स पर लगने वाली बंदिशें थी। क्या है इस हत्याकांड की कहानी, जिने पूरे कानपुर को हैरान कर दिया….आइए जानते हैं विस्तार से।

तारीख 5 सिंतबर 2026 और जगह कानपुर का इंदिरा नगर। यहां के आर्बिट अपार्टमेंट में रहने वाले दवा कारोबारी विनीत मिनोचा को इस बात का जरा सा भी अंदाजा नहीं था कि, ये रात उनकी जिंदगी की आखिरी रात होने वाली है। विनित के बेटे-बहू कानपुर के ही एक क्लब में पार्टी कर रहे थे। वहीं रात के वक्त ही विनित के अपार्टमेंट में हत्यारें आते हैं और बड़ी ही बेरहमी से 63 साल के दवा करोबारी विनीत मिनोचा की हत्या कर देता है। विनित पर 26 बार चाकू से वार किए गए।बेटा-बहू कर रहे थे पार्टी

इस हत्याकांड के वक्त विनत के बेटे सुब्रत और बहू शालू एक क्लूब में पार्टी कर रहे थे। जब वे रात करीब 3 बजे घर लौटे तो उन्होंने पिता को बेडरूम में खून से लथपथ पाया। उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी। घटनास्थल पर पुलिस पहुंचती है और मामले की जांच करने लगती है। पिता की हत्या के बाद बेटे और बहू रा रो-रोकर बुरा हाल होता है।

इन सबके बीच पुलिस को जांच में हत्यारों का पता चलता है। पुलिस को CCTV में घर के अंदर दो शख्स आते दिखते हैं। इसमें से एक शख्स की पहचान घर के नौकर विशाल के रूप में होती है और दूसरा शख्स का नाम राज किशोर है, जो विशाल का ही साथी होता है। पुलिस को CCTV में दोनों ही अपार्टमेंट में दाखिल होते और फ्लैट से बाहर निकलते नजर आते हैं। बिना देर किए पुलिस इन दोनों की तलाश करती है और हत्याकांड के दूसरे ही दिन इन्हें एक एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लेती है। पुलिस के पूछताछ में दोनों ही शख्स हैरान कर देने वाला खुलासा करते हैं और घर के एक ऐसे शख्स का नाम लेते हैं, जिसपर किसी को भी शक नहीं होता।

कौन था वो शख्स और क्यों कराई उसने दवा करोबारी विनीत मिनोचा की इतनी बेहरहमी से हत्या। इस सावल का जवाब पुलिस काफी सिद्दत से खोज रही थी। पुलिस हत्यारों तक तो पहुंच गई थी पर इस हत्याकांड को कराने वाला शख्स कोई और ही था। कानपुर पुलिस ने घर के CCTV फुटेज की जांच के घर में काम करने वाला नौकर विशाल और उसके साथी राज किशोर को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में विशाल ने जो खुलासा किया वो काफी हैरान कर देने वाला था।

हत्यारे का नाम जानने से पहले जान लेते हैं , विनीत मिनोचा के बारे में। विनीत मिनोचा बिरहाना रोड पर ‘फार्मा ट्रेडर्स’ नाम से दवा की फर्म चलाते थे। वह बेटे सुब्रत के साथ कारोबार संभालते थे। फर्म का सालाना टर्नओवर 50 से 60 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, विनीत ने 2022 में करोड़ों की संपत्ति की वसीयत पत्नी पुनीता, बेटे सुब्रत और बेटी शुभानी के नाम की थी। पुनीता लंबे समय से पति से अलग गाजियाबाद में बेटी के साथ रहती हैं।

पुलिस ने सामने आरोपी विशाल ने कहा कि, विनित मिनोचा की बहू शालू के कहने पर उनकी हत्या की गई थी। उसने हत्या के बदले 6 लाख रुपये देने की बात कही थी। कानपुर में करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा (63) की हत्या उनकी 36 साल की इकलौती बहू ने कराई थी। वजह थी- बंदिशें…। विनीत बहू पर CCTV से नजर रखते थे। उसे पैसे भी उतने ही देते थे, जो जरूरी होते थे। देर रात घूमने और पार्टी करने वाली बहू ने नौकर विशाल (30) को 6 लाख में सुपारी दी, बदले में नौकर ने 26 बार चाकू से गोदकर विनीत को मार दिया।

हत्यारोपी नौकर के कबूलनामे के बाद पुलिस ने कारोबारी की बहू शालू को गिरफ्तार कर लिया। पहले वह पुलिस को गुमराह करती रही। फिर सख्ती करने के बाद उसने अपना जुर्म कबूल लिया। बहू शालू ने पूछताछ में कहा था- ससुर ने बंदिशें लगा रखी थीं। इसलिए हत्या करवाई। बहू ने बताया, – करोड़पति परिवार की बहू होने के बाद भी मेरे और पति के खर्च पर ससुर का पूरा नियंत्रण था। पाई-पाई के लिए गिड़गिड़ाना पड़ता था। इसलिए नौकर से मर्डर करा दिया।

पुलिस ने शालू की कॉल डिटेल भी निकालवाई। हत्या की रात शालू और नौकर विशाल के बीच 14 बार बात हुई थी। फिलहाल आरोपी बहू शालू, हत्या करने वाला नौकर विशाल और उसका साथी राजकिशोर जेल में बंद हैं। बहु के कबूलनामे के बाद पुलिस को लगा कि उन्हें हत्यारा मिल गया है पर कहानी में अभी एक और ट्विस्ट आने वाले था। इस हत्याकांड में कुछ दिनों पुलिस को एक और कहानी का पता चली।

हत्या के 10 दिन बाद पुलिस जांच में पता चला है कि मिनोचा के बेटे सुब्रत को शायद पिता की घर में हो रही हत्या के बारे में पता था। सबूतों से पता चला है कि कथित हत्यारे ने एक नए खरीदे गए सिम से सुब्रत को छह बार कॉल किया था। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या सुब्रत की भी इसमें कोई भूमिका है?

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *