अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने दावा किया कि जैसे ही युद्ध खत्म होगा, तेल की कीमतें तेजी से नीचे आएंगी। उन्होंने कहा कि Affordability (किफायती जीवन-यापन) शब्द डेमोक्रेट्स लेकर आए। उन्होंने बहुत बड़ी समस्या पैदा की। इतिहास की सबसे खराब महंगाई। हमने कीमतों को नीचे लाने के अलावा कुछ नहीं किया है।

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर कहा कि यह युद्ध बहुत जल्द खत्म होने वाला है। उन्होंने कहा कि ईरान के पास कभी परमाणु हथियार नहीं होगा। यह कदम कई साल पहले ही किसी दूसरे राष्ट्रपति या किसी दूसरे देश को उठाना चाहिए था।

ट्रंप ने ईरान की सैन्य क्षमता पर टिप्पणी करते हुए कहा, “उसके पास न नौसेना है, न वायुसेना, न रडार और न ही एंटी एयरक्राफ्ट सिस्टम।” उन्होंने दावा किया कि जैसे ही युद्ध खत्म होगा, तेल की कीमतें तेजी से नीचे आ जाएंगी।अमेरिकी सरकारी रिकॉर्ड में ट्रंप पहले भी कह चुके हैं कि ईरान संघर्ष खत्म होने के बाद गैसोलीन और तेल की कीमतों में गिरावट आएगी।

वहीं, अभी हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी AI को लेकर सरकारी भाषा में बड़ा बदलाव किया है। 29 सितंबर 2026 को ट्रंप ने एक सरकारी आदेश जारी किया। इसमें अमेरिकी सरकार के विभागों और एजेंसियों को, जहां कानून इसकी अनुमति देता है, ‘Artificial Intelligence’ और ‘AI’ की जगह ‘Super Intelligence’ और ‘SI’ शब्द इस्तेमाल करने को कहा गया है।

यह बदलाव अमेरिकी संघीय सरकार के कामकाज तक सीमित है। सरकारी पत्रों, वेबसाइटों, रिपोर्टों, नीतियों और दूसरे सरकारी दस्तावेजों में आगे से नए शब्दों का इस्तेमाल किया जाएगा। हालांकि, इसका यह मतलब नहीं है कि अमेरिका में AI से जुड़े सभी कानून और पुराने दस्तावेज तुरंत बद

सरकारी आदेश में साफ कहा गया है कि पहले से बने कानून, नियम, राष्ट्रपति के पुराने आदेश, सरकारी ठेके, अनुदान और पुराने ऐतिहासिक दस्तावेज बदलना जरूरी नहीं होगा। यानी अभी मुख्य बदलाव सरकार द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली भाषा में है। पुराने दस्तावेजों पर यह बदलाव पीछे की तारीख से लागू नहीं होगा।

फिलहाल ‘सुपर इंटेलिजेंस’ के लिए कोई अलग कानूनी परिभाषा तय नहीं की गई है। सरकारी आदेश के अनुसार, जब तक कानून में कुछ और तय नहीं होता, ‘सुपर इंटेलिजेंस’ और ‘SI’ का मतलब वही तकनीकें होंगी जिन्हें अमेरिकी कानून में अभी ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता’ के तहत माना जाता है। ट्रंप ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी मामलों के अपने सहायक को 60 दिनों के भीतर नई कानूनी परिभाषा का प्रस्ताव तैयार करने को कहा है।

फ्लाईदुबई की दुबई-तेल अवीव फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर हमले के मामले में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, घटना की तस्वीर साफ होती जा रही है। नेतन्याहू ने कहा कि अगर यह साबित होता है कि विमान के को-पायलट को किसी ने हमले के लिए भेजा था, तो उसे इसकी ‘बहुत भारी कीमत’ चुकानी होगी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *