टांडा रामपुर, नगर पालिका टांडा के नव निर्वाचित चेयरमैन साहिबा सरफराज के प्रतिनिधि हाजी सरफराज आलम का नगर पालिका परिषद अस्पताल में प्रथम बार आगमन पर जोरदार स्वागत हुआ। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी श्री पुनीत कुमार भी मौजूद थे। नगर पालिका परिषद् अस्पताल के डायरेक्टर श्री शील कुमार शुक्ला ने नव निर्वाचित चेयरमैन साहिबा सरफराज के प्रतिनिधि हाजी सरफराज आलम और अधिशासी अधिकारी श्री पुनीत कुमार को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया ।

इसके तुरन्त बाद अस्पताल का वृहद् निरीक्षण नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि सरफ़राज़ आलम एवं अधिशासी अधिकारी पुनीत कुमार ने किया, अस्पताल निदेशक शील शुक्ला ने अस्पताल के एक एक कार्यप्रणाली को स्पष्ट किया पंजीकरण रजिस्टर चेक किया गया, दवा वितरण व्यवस्था को भी नगर पालिका पदाधिकारियों ने जांचा और संतुष्ट हुए, टांडा की गरीब जनता को और लाभ किस प्रकार मिल सके इस विषय पर अस्पताल में एक बैठक भी हुई ।

बैठक के बाद नवनिर्वाचित चेयरमैन के प्रतिनिधि ने भविष्य में अस्पताल को अल्ट्रासाउंड, एक्सरे मशीन, लगाने के साथ ही ओ.टी. और आई.पी.डी जैसी सुविधाएं देने की बात कही और अस्पताल में हर प्रकार से सहयोग देने का आश्वाशन दिया ।

अधिशासी अधिकारी श्री पुनीत कुमार ने इस तरह के अस्पताल को प्रदेश के लिए एक रोल माडल बताया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रशासन इस प्रकार के अस्पताल को और आगे बढ़ाने में किसी प्रकार से पीछे नहीं हटेगा । श्री शील कुमार शुक्ला ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि वर्तमान में अस्पताल मात्र पांच रूपये पंजीकरण पर मरीजो को विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा नि:शुल्क उपचार और नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध कराता है, आंशिक शुल्क पर फिजियोथेरेपी और पैथालॉजी की सुविधा उपल्ब्ध है तथा प्राथमिक आपात कालीन स्वास्थ सेवाएं चौबीस घंटे उपल्ब्ध है।

शील कुमार शुक्ला ने अस्पताल के क्लिनिकल स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ ,मेनेजमेंट स्टाफ का परिचय कराते हुए यह भी बताया कि ये अस्पताल एक_ एक मरीज का पूरा ख्याल उसी प्रकार रखता है जैसे वो किसी प्राइवेट अस्पताल में आए हो, डॉक्टर्स ध्यान से अपने मरीज़ को देखते व सुनते हैं और डॉक्टर्स द्वारा लिखी गई हर प्रकार की दवा निःशुल्क दी जाती है, उन्होंने ये भी बताया कि भविष्य में सभी प्रकार के बिमारी के लिए आई.पी.डी और ओ.टी (ऑपरेशन थियेटर) की सुविधा शीघ्र ही शुरू की जायेगी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *