कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई कम से कम अगले विधानसभा चुनाव तक शीर्ष पद पर रहेंगे। भाजपा की केंद्रीय टीम के सूत्रों ने इस मामले पर जारी अटकलों के बीच इसकी पुष्टि की है। आपको बता दें कि प्रदेश में 15 अगस्त तक बदलाव की चर्चा है, लेकिन दिल्ली के सूत्रों ने ऐसी संभावना से इनकार किया है।एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा, “यह याद रखना चाहिए कि बोम्मई को बीएस येदियुरप्पा और आरएसएस (भाजपा के वैचारिक संरक्षक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) से परामर्श करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चुना गया था।” उन्होंने कहा, “नरेंद्र मोदी निश्चित रूप से उन्हें नहीं बदलेंगे। अगर पार्टी आलाकमान ऐसा करते भी हैं वे चुनाव से ठीक पहले पार्टी की छवि को खतरे में डाल देंगे।”केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बोम्मई से मिलने के बाद नेतृत्व परिवर्तन की अफवाहें शुरू हुईं और कहा जाता है कि उन्होंने राज्य में कथित कानून-व्यवस्था की विफलता का मुद्दा उठाया।बीजापुर शहर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बसनगौड़ा पाटिल, जिन्होंने भविष्यवाणी की थी कि येदियुरप्पा को बदल दिया जाएगा, इस बार भी मुखर रहे हैं। राज्य के एक अन्य भाजपा नेता और पूर्व विधायक बी सुरेश गौड़ा ने आग में घी का काम किया।
2022-08-11 16:07:42 https://wisdomindia.news/?p=4722