लखनऊ, 31 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) की दो प्रतिभाशाली छात्राओं गौरी यादव व सुषमा भारद्वाज पाठक ने काउन्सिल फॉर द इण्डियन स्कूल सार्टिफिकेट एक्जामिनेशन (सीआईएससीई) के तत्वावधान में आयोजित जोनल डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में क्रमशः प्रथम व द्वितीय पुरस्कार अर्जित कर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय के इस होनहार छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस प्रतियोगिता में अनेक प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया जिसमें सी.एम.एस. की इन मेधावी छात्राओं ने अंग्रेजी भाषा में अपनी तर्कपूर्ण, प्रभावशाली तथा धाराप्रवाह अभिव्यक्ति से निर्णायक मण्डल सहित सभी को प्रभावित किया। सी.एम.एस. छात्राओं की वैश्विक सोच एवं धाराप्रवाह प्रभावशाली अभिव्यक्ति यह दिखाती है कि वह आगे चलकर देश का गौरव बढ़ाने को तत्पर है।

            सी.एम.एस. सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने एवं जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करता रहता है। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वर्ल्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके। इसी की बदौलत सी.एम.एस. के मेधावी छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पुरस्कार अर्जित कर प्रदेश व देश का नाम गौरवान्वित करते हैं।

2022-07-31 13:24:51 https://wisdomindia.news/?p=4318
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *