थाना हाईवे पुलिस, साइबर और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई ने तत्परता दिखाते हुए मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार के बाहर से अपहृत 5 माह के शिशु सूर्या को मध्य प्रदेश के मुरैना से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामले में शामिल एक पुरुष और एक महिला अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पांच माह के शिशु सूर्या को मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार के बाहर से चुराया गया था।


पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर 2026 को मथुरा घूमने आए एक परिवार का 5 माह का बच्चा रेलवे स्टेशन गेट संख्या-2 के बाहर सो रहा था। इसी दौरान अभियुक्तों ने बच्चे का अपहरण कर लिया और उसे अपने साथ मुरैना (मध्य प्रदेश) ले गए।
संतान न होने के कारण रचा अपहरण का षड्यंत्र
पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्ता की शादी वर्ष 2018 में हुई थी, लेकिन संतान न होने के कारण पति की प्रताड़ना से परेशान होकर वह अपने साथी संजीव के साथ लिव-इन-रिलेशन में रह रही थी। मथुरा यात्रा के दौरान एक साधु द्वारा संतान योग बताए जाने के बाद, दोनों ने बच्चा चुराने की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया।
सीसीटीवी व सर्विलांस की मदद से गिरफ्तारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की विभिन्न टीमों ने सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से जांच शुरू की। सुराग मिलते ही पुलिस टीम ने 11 सितंबर 2026 की सुबह ग्राम बसईया (मुरैना, म.प्र.) के पास से संजीव (27 वर्ष) पुत्र विष्णु, निवासी- ग्राम जरेरुआ, थाना नूराबाद, जिला मुरैना (म.प्र.) और एक महिला अभियुक्ता सहित दोनों अभियुक्तों को दबोच लिया और बच्चे को उनके कब्जे से सुरक्षित बरामद कर लिया।अभियुक्तों के खिलाफ थाना हाईवे पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) और 61(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राठी, उ.नि. आनंद सिंह (चौकी प्रभारी पन्नापोखर), उ.नि. प्रदीप कुमार, साइबर सेल प्रभारी उ.नि. आशीष मलिक, है.कां. राघवेंद्र सिंह, है.कां. उमाशंकर, कां. मयंक कुमार, कां. सूरजपाल और म.कां. शिवानी शामिल रहे।

बॉक्स मे
सीओ रिफाइनरी प्रवीण कुमार तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया की जांच में पता चला कि मुरैना के बिशनपुर निवासी सीमा की शादी वर्ष 2018 में देशराज से हुई थी। बच्चेदानी खराब होने के कारण उसकी संतान नहीं हुई। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। करीब
तीन वर्ष से सीमा नूराबाद क्षेत्र के जरेरूआ निवासी संजीव के साथ लिव-इन में रह रही थी। बताया गया कि मथुरा में घूमते समय एक बाबा ने उसे जल्द संतान सुख मिलने की बात कही थी। इसके बाद दोनों ने मासूम को चोरी करने की साजिश रची। पुलिस ने दोनों को मुरैना के गांव बसइया मंदिर के पास से गिरफ्तार कर मासूम को बरामद कर लिया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *