लखनऊ, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में शुक्रवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। कर्मचारी महासंघ और नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यात्रा में बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों और नर्सिंग स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा प्रशासनिक भवन से शुरू होकर पुरानी बिल्डिंग, नवीन ओपीडी, पीएमएसवाई भवन और मुख्य प्रवेश द्वार से होते हुए पुनः प्रशासनिक भवन पहुंची। यात्रा के दौरान पूरा संस्थान देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। हाथों में तिरंगा लिए कर्मचारियों ने “भारत माता की जय” और राष्ट्रभक्ति के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।यात्रा

का समापन संस्थान के निदेशक प्रो. आर.के. धीमन की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष धर्मेश कुमार, महामंत्री सीमा शुक्ला, नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन के महामंत्री विवेक शर्मा, मुख्य नर्सिंग अधिकारी मंजू सिंह, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर मंजू लता राव, सेनेटरी ऑफिसर ओम प्रकाश और वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर चन्द्रप्रभा सहित अनेक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। धर्मेश कुमार और सीमा शुक्ला ने कहा कि मरीजों की निष्ठापूर्वक सेवा करना ही सच्ची राष्ट्रसेवा है। तिरंगा यात्रा ने राष्ट्रीय एकता, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना का संदेश दिया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *