मेहंदीपुर बालाजी। भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय प्रवक्ता, जयपुर ग्रामीण साँसद राजवर्धन सिंह राठौर सोमवार को सपरिवार संकट मोचन धाम बालाजी की शरण में पहुंचे। जहां उन्होंने संकट मोचन धाम के आचार्य और देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य संतोष पांडेय से आशीर्वाद लिया।

राजवर्धन सिंह राठौर ने संकट मोचन धाम के आचार्य और देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य संतोष पांडेय से लिया आशीर्वाद


मेहंदीपुर बालाजी के संकट मोचन धाम में आचार्य संतोष पांडेय पिछले 46 साल से हर माह की 20 तारीख को भव्य सुँदर काँड का संगीत मय पाठ करवा रहे हैं। । आश्रम में देश विदेश से लोग अपने संकट कटवाने के लिए आचार्य संतोष पांडेय के सानिध्य में पहुँचते हैं।

इस बार संकट मोचन धाम में जयपुर ग्रामीण क्षेत्र से भाजपा साँसद राजवर्धन सिंह राठौर सपत्नी आचार्य श्री का आशीर्वाद लेने पहुंचे। यहां पहुँचने पर साँसद का परिवार सहित फूलमालाओ से हार्दिक अभिनंदन किया गया। साँसद को यहाँ आचार्य श्री ने विधिविधान से पूजा अर्चना कराई। इस अवसर पर राज्यवर्धन राठौड़ ने देश में अग्निपथ योजना को लेकर विरोध पर कहा कि युवाओं के भविष्य को देखते हुए ही यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनाई हैं।

बिना वजह विपक्ष के लोग विरोध कर युवाओं का जीवन बर्बाद करने पर तुले हुए है। युवकों को उकसाया जा रहा जो बहुत ही गलत हैं। आज के युवा कल के भारत के भविष्य हैं। उन्हें यह भी मालूम नही की जो लोग उनके हाथों में पत्थर बाजी के लिए पत्थर थमा रहे है असल मे वही सबसे बड़े दुश्मन हैं, उनके वह युवाओं का भविष्य उनको उकसा कर खराब कर रहे है। इस सारे प्रोपगंडा को चलाने वाले कुछ असामाजिक तत्व भी हैं जो इसका फायदा उठाने का प्रयास कर रहे है।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संकट मोचन धाम में दर्शन किया और आचार्य संतोष पांडेय से लिया आशीर्वाद


संकट मोचन धाम बालाजी के आचार्य संतोष पांडेय 1976 से ही हर महीने की 20 तारीख को अपने आश्रम में सुंदरकांड का पाठ करवा रहे हैं। आचार्य संतोष पांडेय के पास ज्योतिष विद्या की अलौकिक शक्ति है। आचार्य के पास जो कोई भी पहुंचता है, बिना उससे पूछे वे उनके बारे में सब कुछ बता देते हैं।

अगर वो किसी संकट में हैं तो उसका समाधान भी बताते हैं। परेशान हाल व्यक्ति पहली ही बार में आचार्य से सभी कष्टों का निदान पाकर उनका मुरीद हो जाता है। आचार्य संतोष पांडेय की भविष्यवाणियां बिल्कुस सटीक होती हैं। उन्होंने इस बार उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 265 से ज्यादा सीटें जीतने की भविष्यवाणी की थी।

यही नहीं उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले ही आचार्य संतोष पांडेय ने ब्रजेश पाठक को उपमुख्यमंत्री पद मिलने की भविष्यवाणी की थी। जो सही साबित हुई। पिछले महीने की 20 तारीख को आश्रम में आयोजित सुंदरकांड में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पहुंचे भी थी। उन्होंने भी संकट मोचन धाम में दर्शन किया और आचार्य संतोष पांडेय से आशीर्वाद भी लिया था।

2022-06-21 10:39:11
कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा लगाएंगे बीजेपी का बेड़ा पार? पीएम मोदी ने भी दे दिए संकेत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *