समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को जेवर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक धीरेंद्र सिंह के साइकिल दुर्घटना में घायल होने की खबरों पर भाजपा पर निशाना साधा है।55 वर्षीय भाजपा विधायक फिलहाल ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती हैं। वह शनिवार को शाम साढ़े सात बजे अपने निर्वाचन क्षेत्र के ही किशोरपुर गांव के पास साइकिल चला रहे थे। तभी अचानक सड़क पर पानी से भरा एक गड्ढा उनके सामने आ गया। इसके चलते उनकी साइकिल गड्ढे में गिर गई और उनके बाएं हाथ की हड्डी टूट गई थी।अखिलेश यादव ने हिंदी में ट्वीट किया, “अब भाजपाई कहेंगे हमारे विधायक जी गड्ढे में गिरे नहीं बल्कि गड्ढे का गहन अध्ययन करने के लिए गहराई में उतरे हैं।”ट्वीट के साथ उन्होंने घटना की एक खबर के साथ-साथ सड़क में कई गड्ढों वाली एक तस्वीर भी शेयर की है। दो बार के जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने अभी तक अखिले यादव की टिप्पणी का कोई जवाब नहीं दिया है।
2022-08-02 16:07:04 https://www.wisdomindia.news/?p=4357